- Hindi News
- मौसम की बेरुखी ने रोका सीएम का उड़नखटोला
मौसम की बेरुखी ने रोका सीएम का उड़नखटोला
राज्यके सीएम हेमंत सोरेन के साथ हेलीकॉप्टर देखने को लेकर उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ की ललक पर उस समय पानी फिर गया जब प्रशासनिक स्तर पर सीएम के नहीं आने की घोषणा कर दी गई।
करोड़ों रुपए की लागत से कराये जाने वाली योजनाओं के ऑन लाईन शिलान्यास कार्यक्रम का शिलापट भी सीएम का दीदार करने से वंचित ना हो जाए इसके लिए प्रशासन ने उन शिलापट्टों को भी गाड़ी में लादकर गांधी मैदान तिसरी ले गए। इससे आसपास के ग्रामीणों को उडऩखटोले का दीदार नहीं हो सका। गौरतलब है कि राज्य के सीएम हेमंत सोरेन रविवार को बेंगाबाद के दिघिरया कला स्थित खंडोली इंस्टीच्युट ऑफ टैक्नोलॉजी कॉलेज परिसर में हवाई मार्ग से रांची से आना था। इस दौरान वहां करोड़ों रुपये की लागत से योजनाओं का ऑन लाईन उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम भी होना था। इस दौरान टेक्नीकल कॉलेज का भी उद्घाटन किया जाना था। मौसम की बेरुखी के कारण हेलीकॉप्टर उड़ाने में समस्या की आशंका पायलट द्वारा जताए जाने के बाद सीएम सड़क मार्ग से निकले लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इधर दिघरिया कला में 11 : 30 बजे तक सीएम का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन विलंब को देखते हुए सीएम आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सड़क मार्ग से सीधे तिसरी चले गए। जहां झाविमो के निलंबित विधायक निजामुद्दीन अंसारी अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल होने को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इधर सीएम के नहीं पहुंचने से टेक्नीकल कॉलेज का भी उद्घाटन नहीं किया जा सका। हालांकि सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई थी। काफी कुर्सियां भी लगाई गई थी। लेकिन झमाझम पानी पड़ने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों को छोड़ एकाध गांव के ही कुछ ग्रामीण उपस्थित हो सके थे। जिससे कुर्सियां खाली की खाली रह गई। मंच भी सीएम का इंतजार करता रहा। इधर टेक्नीकल इंस्टीच्युट प्रबंधन द्वारा पंडाल की व्यवस्था नहीं किये जाने से लोग इधर उधर छिप छिप कर पानी से बचते दिखे। इससे संस्थान की व्यवस्था पर काफी नाराजगी जाहिर की गई। कहा कि सीएम का कार्यक्रम तय किया गया लेकिन पानी को देखते हुए इसके बचाव का उपाय नहीं किये जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर लोगों को इससे िनराशा हुई।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास उद्घाटन
सीएम के हाथों पीरटांड प्रखंड के कोठाटांड से तेलनचीपा तक 44.34 लाख रु