- Hindi News
- झारखंड सीमा पर जमुई पुलिस से नक्सलियों की हुई मुठभेड़
झारखंड सीमा पर जमुई पुलिस से नक्सलियों की हुई मुठभेड़
भास्कर न्यूज | गिरिडीह/चतरो
नक्सलियोंके खिलाफ झारखंड-बिहार के जमुई तिसरी के सीमावर्ती क्षेत्रों में जमुई पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे संयुक्त सर्च आॅपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के चीरुडीह और जेड़ो में चकाई थाना के बटपार स्थित कोकहरा गांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन वाहनों में लदे 60 पेटी विस्फोटक पद्धार्थो का जखीरा का बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व जमुई एसपी उपेन्द्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। जबकि उनके साथ चकाई थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार, जमुई सीआरपीएफ 215 वीं बटालियन के कमांडेट बिरसा उरांव और एसटीएफ की फोर्स भी मौजूद थी। बताते हैं कि विस्फोटक पद्धार्थो से लदे तीन वाहनों में दो वाहन 407 मालवाहक जेएच-027-7374, जेएच-027वाई-6856 के अलावा एक मारुति वाहन भी शामिल है। 60 पेटी विस्फोटक मौजूद था।
पत्थर खनन के नाम पर भेजा जा रहा था विस्फोटक
बतातेहैं कि पत्थर खदान में पत्थर खनन के नाम से नक्सलियों के लिए भेजा रहा यह विस्फोटक बिहार के कोकहरा गांव से बरामद हुआ। लेकिन इसकी बरामदगी से पहले इस गांव में सर्च ऑपरेशन की टीम का नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से करीब 25-25 रांउड गोली चलने की भी सूचना है। यह मुठभेड़ दोपहर के तीन बजे हुई। करीब 30 मिनट तक लगातार नक्सलियों और ऑपरेशन टीम का मुठभेड़ जारी रहा। हालांकि सर्च ऑपरेशन टीम के मनोबल के अागे नक्सली भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने तीन वाहनों से 60 पेटियां बरामद की। जिसमें काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस ने दो मालवाहक के चालकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालकों में गिरिडीह निवासी मो सज्जाद और रामगढ़ निवासी सुरेश राय शामिल है। जमुई पुलिस के अनुसार जिस स्थल पर मुठभेड़ हुई वह झारखंड से सटे गांव का सीमांत क्षेत्र है। कोकहरा गांव के बाद से झारखंड का ककहरी, मटपरिया गांव पड़ता है। बिहार के बटपार के कोकहरा गांव से झारखंड के इन दोनों गांवाें की दूरी महज चार किमी है। पूरा क्षेत्र पहाड़ियों से घिरा है।
60 पेटी विस्फोटक मिले हैं
सर्चऑपरेशन की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में गई थी। झारखंड की सीमा से महज चार किमी दूर जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के बटपार स्थित कोकहरा गांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान