जमीन के विवाद में मारपीट, नौ घायल
ग्रामटुनमुन्डा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें प्रथम पक्ष से सेवा साव, गुडि़या देवी, पर्वतिया देवी, रूपचंद साव, सुनिल साव द्वितीय पक्ष से इस्माइल अंसारी, नसीरन खातून, इस्माइल मियां घायल हैं। दोनों पक्षों के घायलों का इलाज राजकीय अस्पताल तिसरी में की गई इसके पश्चात प्रथम पक्ष के सेवा साव, पर्वतिया देवी और गुडिया देवी तथा द्वितीय पक्ष से नसीरन खातून को गहरी चोट होने के कारण चारों व्यक्ति को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। प्रथम पक्ष के सेवा साव ने बताया कि टुनमुन्डा गांव के खाता न. 1, प्लाट न. 13, रकबा 1 एकड़ 70 डिसमिल जमीन पर तिसरी थाना से दिनांक 27.07.2014 को 144 करके एसडीओ कोर्ट गिरिडीह भेजा गया था। जिसमें 22.10.2014 को मेरे पक्ष में डिग्री हुई है। उसी जमीन पर घर बना रहे थे तो उक्त लोगों ने मारपीट कर दीवार तोड़ दिया।