माफिया उजाड़ रहे जंगल, विभाग मौन
चंदौरी | तिसरीप्रखंड अंतर्गत सुमेरीडीह और केंदुआ जंगल में लकडी माफिया एवं वन पदाधिकारी की मिली भगत से केंदुआ जंगल से मोटा-मोटा सखुआ का लकडी एवं सुमेरीडीह मंे जंगल विभाग द्वारा लगाये गये अकोसी का लकडी शुक्रवार रात को हजारों की संख्या में काटा गया है। उक्त बातें शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव ने प्रेस वार्ता में कही। श्री यादव ने कहा सरकार द्वारा करोडों रूपया खर्च कर वन एवं पर्यावरण को बचाने के लिए वनरोपन का कार्य किया जाता है और वन विभाग के अधिकारी चुपी साधे हुए हैं। अगर इस पर अंकुश नही लगाया गया, दोषी अधिकारियों एवं लकडी माफियाओं पर कार्रवाई नही की गयी तो वन विभाग एवं उनके अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा और सरकार से कार्रवाई हेतु मांग की जाएगी।