15 हजार सदस्य बनाएगा झामस
चंदौरी | तिसरीप्रखंड अंतर्गत पालमो पंचायत के भूराई निवासी दसरथ यादव के आवास पर माले प्रखंड सचिव जयनारायण यादव की अध्यक्षता में भाकपा माले की जीबी की बैठक कर 13 सदस्यीय झामस की कमिटी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष रामजीत मुर्मू को बनाया गया है। इस मोके पर धनवार विधायक राजकुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजुद थे। उन्होंने कहा 15 हजार नए सदस्य बनाये जाएंगे। जिसस भाकपा माले और मजबूत होगी। जयनारायण यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गाँव गांव में जाकर बैठक करेंगे और सदस्य बनायेंगे। इस मौके पर रामकिसुन राय रमेश हांसदा, निर्मल यादव, सतार अली, मुन्ना गुप्ता, पिकेश सिंह, तेतर राय जागो मरांडी, मुसाहिब अली सदस्य के अलावे दर्जनों ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।