पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर समझ दो की पिटाई

चोर समझ दो की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गावांथाना क्षेत्र के गावां नीचे टोला में बुधवार को दो युवक की ग्रामीणों ने चोर समझ कर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व गावां नीचे टोला में विशाल राणा अवध पांडेय के दो घरों से ताला तोड़ कर लाखों रुपए की संपति चोरी हो गई थी। बुधवार को यूपी कानपुर के रहने वाले दो युवक श्रृंगार के सामान बेचते हुए उसी मुहल्ले से गुजर रहे थे तभी एक साथी थोड़ा पीछे रूककर झाडी़ की ओर कुछ देख रहा था कि अचानक ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में कुछ लोगो द्वारा बीचबचाव करने के बाद उसे थाने को सौंप दिया गया। पुलिसिया पूछताछ में युवकों ने अपना पता कानपुर के पास यूपी का रहने वाला बताया, साथ ही कहा कि वे लोग इधर श्रृंगार का सामान बेचते हैं और अपना रहने का ठिकाना चंदौरी तिसरी में रखे हुए है। सच्चाई जानने के बाद उसे छोड़ दिया गया।