बाल समागम में प्रतियोगिता का आयोजन
तिसरी | तिसरीप्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के प्रांगण में गुरुवार को प्रखण्ड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गिरिजा नन्द मिश्र की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मो कयूम अंसारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद प्रखण्ड के सभी विद्यालय के बच्चो के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर तिसरी प्रमुख नीलम देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मो कयूम अंसारी, अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी, तिसरी थाना के एएसआई आमोद कुमार, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक समेत कई मौजूद थे।