पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलदलिया में घंटों चली मुठभेड़

दलदलिया में घंटों चली मुठभेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलियों की चहलकदमी लगातार जारी थी

इस संबंध में एसपी श्री कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता प्राप्त हुई है। इस इलाके में उग्रवादियों की चहलकदमी की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। साथ ही उन्होंने प्रबल संभावना जताई कि मरने वाले उग्रवादियों की संख्या तीन से और अधिक हो सकती है। घटनास्थल पर जिस प्रकार खून बहा है, उससे भी इस संभावना को बल मिलता है। स्थानीय स्तर से भी मिल रही सूचना से मृतकों की संख्या और अधिक होने की बात सामने रही है।

भास्कर न्यूज.तिसरी/चंदौरी

पुलिसऔर माओवादियों के बीच शुक्रवार की रात हुए भीषण मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मारने में गिरिडीह पुलिस को सफलता मिली है। घटना तिसरी प्रखंड अन्तर्गत लोकाय-नयनपुर थाना क्षेत्र के दलदलिया जंगल की है। यह इलाका झारखंड-बिहार की सीमा पर अवस्थित है। इस दौरान माओवादियों के पास से एक एसएलआर सहित कुछ अन्य हथियार भी बरामद किया गया हैं। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ सात बटालियन जिला पुलिस के जवान शामिल थे। मारे गये तीनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। मौके पर गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार और एएसपी कुणाल कुमार ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस संबंध में एसपी श्री कुमार ने बताया कि मारे गये नक्सलियों की शिनाख्त एरिया कमांडर दिनेश पंडित, जीवलाल राय, सहदेव मुर्मू के रूप में हुई है। इसमें से दिनेश जीवलाल बिहार राज्य के चकाई थाना क्षेत्र के क्रमशः थम्मन (चरकापत्थर) और तेलियामारन (चरकापत्थर) के निवासी बताए जा रहे हैं। सहदेव के संबंध में पता नहीं चल पाया है कि वह कहां का निवासी है।