- Hindi News
- मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को ले बैठक
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को ले बैठक
खोरीमहुआअनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तिसरी में 21 सितम्बर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर धनवार विधानसभा झारखण्ड विकास समिति की एक बैठक शनिवार को डाकबंगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह संचालन मिथलेश रजक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनवार विधायक निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे। बैठक में तिसरी में मुख्यमंत्री की होने वाली कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रचार प्रसार के लिए पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त की गई। 14 सितम्बर को धनवार विधानसभा क्षेत्र के गांवा, तिसरी एवं धनवार के प्रखंड पदाधिकारियों प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक तिसरी में किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पुनः एक बैठक 16 सितम्बर को धनवार में आयोजित की जाएगी। वही धनवार को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा अनुमंडल देने वाले मुख्यमंत्री को झाविस धनवार विधानसभा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेगी। इस दौरान झाविस के धनवार प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा की धनवार प्रखंड के चट्टी एवं घोड्थम्बा को प्रखंड बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया जायेगा। कहा िक इलाके का िवकास कैसे और जल्दी िकस तरह से हो सके इसका पूरा खाका तैयार िकया जाएगा।