पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष इलाज के दौरान महिला की मौत

जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष इलाज के दौरान महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांझमोड़ भरोना में पूर्व से चली रही जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल एक 50 वर्षीय महिला की मौत शनिवार देर शाम इलाज के दौरान सदर अस्पताल गिरिडीह में हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही रविवार सुबह सात बजे से ही मृतक के परिवार स्थनीय ग्रामीणों ने माले नेता धनवार प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल के नेतृत्व में डोरंडा, घंघरीकुरा भाया गांवा मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर न्याय के लिए आरोपियों की गरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी नीरज कुमार तिसरी थाना प्रभारी दिनेश उरांव अपने दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुँच कर जामकर्ताओं से वार्तालाप कर त्वरित करवाई करते हुए गिरिडीह में उपचार करवा रहे नामजद आरोपी सेवा साव रूपचंद साव को गिरिडीह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने आश्वासन दिया। साथ ही दो अन्य आरोपी महिला प्रियंका देवी जमुनी देवी को तिसरी पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद रोड जाम को हटाया जा सका। भरोना निवासी सरफुद्दीन अन्सारी के साथ पडोसी सेवा साव से जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह सेवा साव विवादित जमीन पर मकान बनाने के लिए काम करवा रहा था। इसी बीच मना करने गए सरफुद्दीन अन्सारी सेवा साव के बीच तू-तू मै-मै होने लगी।

बचाव करने पहुंचे लोग घायल हुए

कुछही देर बाद मामला भयावह रूप धारण कर लिया और लाठी-डंडे से लैस होकर आपस में मारपीट होने लगी। जानकी देवी, रामेश्वर साव, परमेश्वर साव, प्रकाश साव, जमुनी देवी, गोरवा देवी, सुनीता देवी, चुरामन साव, तेजो साव, रूपचंद साव, डीपचंद साव इत्यादि लोगों ने सरफुद्दीन उसके परिवार पर ईट-पत्थर लाठी-रड से वार करने लगे। इसी बीच बचाव करने पहंुचे सरफुद्दीन अन्सारी की 50 वर्षीय प|ी नसीरण खातून परिजन हसीना खातून, रुकशाना खातून सहित कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पतला में भर्ती कराया गया।