पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता अभियान को लेकर प्रखंड युवा परिषद ने की बैठक

जागरूकता अभियान को लेकर प्रखंड युवा परिषद ने की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माल्डा | गावांप्रखण्ड के वन विश्रामागार गावां में तिसरी और देवरी प्रखण्ड के युवाओं के साथ एक बैठक की गई। बैठक का मुख्य उदेश्य नेहरू युवा केन्द्र गिरिडीह की ओर से प्रखण्ड युवा परिषद गावां के माध्यम से गावां, तिसरी और देवरी में जागरूकता अभियान के तहत परिवर्तन रथ निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से सरकार की ओर से चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजना को प्रखण्ड के सभी गावों में युवा क्लबों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, प्रधान मंत्री जन धन योजना, सुचना का अधिकार अधिनियम, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, शौचालय निर्माण, कौशल उन्नयन एवं स्वरोजगार योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव योजना, पेंशन योजनाओं जैसे महत्व पूर्ण योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक एवं सभा का सभी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। इसके बारे मेें लोगों को घर-घर जाकर बताया जाएगा। इस बैठक में अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, सचिव अमरदीप निरला एनवाईसी, आदित्य कुमार, गौतम कुमार, उमेश रविदास, प्रेमचन्द यादव, सकलदेव यादव, राजीव रंजन राय, मुन्ना मिस्त्री, अशोक मिस्त्री आदि दर्जनो युवा मौजूद थे।