परिसीमन में होंगी 19 पंचायत समितियां
जिला परिषद की सीट भी बढ़ी, बनेंगे 147 वार्ड
अजयप्रजपति|तिसरी
पंचायतचुनाव को लेकर जिले भर में सीमांकन का दौर जारी है। विकास को लेकर हर प्रखंड में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य अौर वार्ड सदस्य की सीटो में बढ़ोतरी की गई है। हलांकि क्षेत्र का सृजन जनसंख्या के आधार पर की गई है। 15 पंचायतों वाले तिसरी प्रखंड में जिला परिषद की एक सीट बढाई गई है। 4 पंचायत समिति 52 वार्डो में भी वृद्धि की गई है। सात हजार से अधिक आबादी वाले पंचायतों में 2 पंचायत समिति बनाया गया है।
उसी तरह जिला परिषद की सीटो का भी निर्धारण किया गया है। मुखिया के सीटो को यथावत रखा गया है। इसकी घोषणा कर दी गई है। इस तरह 2015 में नए परिसीमन के आधार पर होने वाले पंचायत चुनाव में तिसरी प्रखण्ड में जिला परिषद के लिए 2 सीट, पंचायत समिति सदस्य के लिये 19 सीट, वार्ड सदस्य के लिए 199 सीटो पर वोटिंग कराए जाएंगे। नए परिसीमन के बाद राजनीति की भी नई समीकरण तैयार होंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव 2015 को लेकर तयारी जोरों पर है। सर्वाधिक 15 पंचायतों वाले तिसरी प्रखण्ड की जनसंख्या और मतदाताओ की संख्या के आधार पर चुनाव में क्षेत्र वृद्धि और पदों में वृद्धि करने की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि तिसरी के परिसीमन की तैयारी कई वर्ष से की जा रही थी। इससे लोगों को मत डालने के अलावे िवभिन्न सरकारी योजनाओं तक पहंुच बनाने में भी सहयोग मिल सकेगा।
आबादी के आधार पर हो रहा है सीमांकन
इधरप्रभारी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो क्यूम अंसारी ने कहा तिसरी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में आबादी के आधार पर सीमांकन किया जा रहा है। जिसमें पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व् जिला परिषद सदस्य पद की सीटे बढ़ सकती है। लेकिन मुखिया का पद यथावत रहेगा। 7000 से अधिक आबादी वाले पंचायतो में 2 पंचायत समिति बनाए जाएंगे।
इन पंचायतों में होंगे पंसस के दो सीट
15 पंचायतों के क्षेत्रफल में जनसंख्या के आधार पर नए रूप से ढांचा बनाकर सीमांकन किया गया है। जिसमें तिसरी, मनसाडीह, बलवाना और थानसिंगडीह में अतिरिक्त पचायत समिति सदस्य बनाए गए हैं। इस प्रकार पूर्व में गठित जिला परिषद एक के स्थान पर दो, पंचायत समिति सदस्य 15 के स्थान पर 19 होने की संभावना है। इसी प्रकार 15 पंचायत वाले तिसरी प्रखंड में वर्तमान में एक जिला परिषद 15 पंचायत समिति, 15 मुखिया, 147 वार्ड निर्धारित है। लेकिन इस बार मुखिया छोड़ सभी सीटो में वृद्धि की गई है। जिसका पूरा खाका तैयार किया गया है।