अतिक्रमण हटाने के लिए हुई सड़क की मापी
खूंटी |खूंटी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर के मुख्य मार्गों पर रोज-रोज लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए बुधवार को मेन रोड की मापी कराई गई। अंचल निरीक्षक कानूराम नाग ने सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने के लिए खुद अपनी उपस्थिति में मापी कराई। गौरतलब है कि खूंटी एसडीएम घोलप रमेश गोरख ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।
स्प्रिंगलसपब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
खूंटी |स्प्रिंग्लस पब्लिक स्कूल का बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह विशिष्ट अतिथि बिरसा कॉलेज के प्रिंसिपल नरोत्तम मांझी थे। मौके पर स्कूली बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रिंसिपल एन मिश्रा, संगीता मिश्रा, कल्पना घोष, सुनीता गुप्ता, ममता, प्रियंका, संजय सिंह, माना खातून, जुबेदा खातून खुशबू आदि उपस्थित थे।
महिलाविकास केंद्र में इंटरफेस मीटिंग आज
तोरपा |महिला विकास केंद्र तोरपा में गुरुवार को इंटरफेस मीटिंग का आयोजन किया गया है। मीटिंग में संस्था की निदेशक सिस्टर डेफनी के साथ बाहर से आए विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। यह जानकारी केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
परिवारमहोत्सव में लोगों ने की मस्ती
खूंटी|खूंटी क्लबमें बुधवार को परिवार महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रेमसंस मोटर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मैजिक शो, डांस पेंटिग प्रतियोगिता हुई। महिलाओं के लिए मेंहदी की भी व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मीडियाकर्मीकी मोटरसाइकिल चोरी
रातू |कोतवाली थाना क्षेत्र में मौलाना आजाद कॉलेज के पास स्थित रंगरेज गली से बुधवार शाम सात बजे के करीब दैनिक भास्कर के रातू प्रतिनिधि राजेश्वर ठाकुर उर्फ दिलीप ठाकुर की बजाज पल्सर बाइक (जेएच 01 एएस 6632) चोरी हो गई। ठाकुर अपनी बाइक खड़ी कर कुछ सामान खरीदने पास की एक दुकान पर गए हुए थे, वापस आने पर उनकी बाइक गायब थी। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
राजीवको कल्याण का अतिरिक्त प्रभार
रांची | राज्यसरकार ने समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास सचिव राजीव अरुण एक्का को कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौ