तोरपा में पंचायत समिति की स्थाई कमेटी गठित
तोरपा | प्रमुखरोशनी गुड़िया की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति की स्थाई समिति का गठन किया गया। सामान्य प्रशासन समिति की अध्यक्ष प्रमुख रोशनी गुड़िया बनाई गईं। विधायक पौलुस सुरीन, पौलीना तोपनो, सोनाली लुगुन, अनिता लकड़ा और पौलुस तोपनो सदस्य चुने गए। वित्त अंकेक्षण विकास समिति का अध्यक्ष प्रमुख रोशनी गुड़िया और विधायक पौलुस सुरीन, अमूल्या बारला, सोनाली लुगुन, दानियल होरो मानसिद्व गुड़िया सदस्य चुने गए। कृषि उद्योग समिति का अध्यक्ष मानसिद गुड़िया को और विधायक पौलुस सुरीन, मंगरा उरांव, मेरी भेंगरा, अमूल्या बारला बुधवा मांझी सदस्य बने। सहकारिता समिति में ग्राबियल भेंगरा अध्यक्ष, जबकि विधायक, विश्वासी भेंगरा, सुमंती बारला, अगुस्तीन तोपनो उर्मिला भेंगरा सदस्य चुने गए। सामाजिक महिला शिक्षा एवं कल्याण समिति में उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना को अध्यक्ष, विधायक विश्वासी हेमरोम गब्रियल भेंगरा सदस्य चुने गए।