- Hindi News
- तोरपा में प्रतिबंधित मांस की बरामदगी मामले में सोमवार को पूरे दिन तनाव, पुलिस के खिलाफ आक्रोश जता
तोरपा में प्रतिबंधित मांस की बरामदगी मामले में सोमवार को पूरे दिन तनाव, पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया
तोरपामें प्रतिबंधित मांस की बरामदगी एवं इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई के कारण सोमवार को पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही। इसको देखते हुए जिले के डीसी साम सोन सोय एवं एसपी अनीश गुप्ता सोमवार शाम तोरपा पहुंचे और थाना परिसर में प्रभावित पक्ष के साथ बैठक की। मौके पर डीसी ने कहा कि प्रशासन संजीदगी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सबके लिए है। इसमें कहीं से किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। डीसी ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाई-भाई का प्रेम दूषित नहीं होना चाहिए। मौके पर एसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस सबकी सहयोगी है। उन्होंने कहा कि एफआईआर करने वालों पर भी कई बार कार्रवाई होती है। इसलिए पुलिस पर भरोसा करें। बैठक में विधायक पौलूस सुरीन, एसडीपीओ अनुदीप सिंह, बीडीओ रंजीता टोप्पो, सीओ जोसेफ कंडूलना, झामुमो के जिला सचिव, प्रमुख सामड़ोम तोपनो, उप प्रमुख अनिल भगत, थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य अमृत हेम्ब्रम एवं विश्वासी हेम्ब्रम उपस्थित थे।
मामले में आठ गिरफ्तार
प्रतिबंधितमांस के साथ जिन आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है उनमें झटनीटोली के जीवन गुड़िया, बंदना हेम्ब्रम,जॉनसन हेम्ब्रम, रतन हेम्ब्रम, सामुएल हेम्ब्रम,जीदन हेम्ब्रम, मुकुट हेम्ब्रम और आनंद हेम्ब्रम शामिल है।
तोरपा में बैठक करते डीसी एसपी।