पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

दशहरा को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी| टुंडीएवं पूर्वी टुंडी के सुदूर इलाके में दशहरा की तैयारी जोरों पर है। कलश स्थापना एवं देवी आगमन के साथ क्षेत्र के बाजारों में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। वहीं कपड़ा दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। टुंडी के राजागढ़, मनियाडीह, केशका, ओझाडीह, महाराजगंज, टुंडी सोनार टोला एवं पूर्वी टुंडी के सुंदर पहाडी, पोखरिया, लटानी आदि जगहों में मेला का तैयारी जोरों पर है। वहीं स्थानीय प्रशासन दुर्गापूजा शांतिपूर्ण व्यवस्था में संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र में कड़ी नजर रखे हुए है।

स्कूलसे चावल की चोरी : बरवाअड्डा|गुरुवारकी देर रात नया प्राथमिक विद्यालय, घनुवाडीह में डेढ़ क्विंटल चावल चोरी हो गई। विद्यालय के प्रभारी दुबराज सिंह ने चोरी की सूचना बरवाअड्डा थाने को दी है। पुलिस जांच कर रही है।