पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायस प्रपत्र भरने को ले प्रशिक्षण शुरू, कई बिंदुओं पर दी जानकारी

डायस प्रपत्र भरने को ले प्रशिक्षण शुरू, कई बिंदुओं पर दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी|बीआरसी भवनमें डायस प्रपत्र भरने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ, जिसका उद्‌घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी टुंडी-1 सुनेश्वर चौधरी ने किया। प्रशिक्षक के रूप में बीआरपी गौतम दास एवं सीआरपी संतोष राय ने कई बिंदुओं पर बारी-बारी से उपस्थित प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी। ठीक इसी तरह विवेकानंद मध्य विद्यालय में दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रथम एवं दूसरी कक्षा के बच्चों को सरल तरीके से पढ़ने-लिखने एवं उसका मूल्यांकन करने को लेकर क्रमवार तरीके से जानकारी दी गई। इसमें प्रशिक्षक के रूप में बीआरपी कुमार गौरव, मनोज कुंभकार एवं सीआरपी हरिमोहन मुखर्जी, अख्तर अंसारी मौजूद थे।