- Hindi News
- बूथ स्थानांतरण के विरोध में किया वोट देने से इंकार
बूथ स्थानांतरण के विरोध में किया वोट देने से इंकार
टुंडीविधानसभा क्षेत्र की छोटानगरी पंचायत अंतर्गत रवानी टोला के कुछ ग्रामीणों ने बूथ संख्या 297 के स्थानांतरण को लेकर वोट देने से इंकार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में उक्त टोला में ही बूथ था, लेकिन रवानी टोला के बूथ को हटाकर सिंह टोला में कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को काफी दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि उबड़-खाबड़ रास्ता तथा रेलवे लाइन पार कर बूथ में जाने से लाेगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्व ही रवानी टोला से सिंह टोला में बूथ स्थानांतरित किए जाने की जानकारी ग्रामीणों ने उपायुक्त तथा चुनाव निवार्चन पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर दी थी। विधानसभा चुनाव आने के बाद भी उक्त बूथ को रवानी टोला में नहीं लाया गया, जिससे ग्रामीण काफी नाराज थे। बूथ में कुछ ग्रामीणों ने वोट डाला तो कुछ ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया।