टुंडी के वोटरों में दिखा उत्साह
सभीआशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए टुंडी विधानसभा में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कहीं जोर जबर्दस्ती हुई और ही किसी क्षेत्र में भय दिखा। जिस क्षेत्र में सबसे ज्यादा भय था उसी क्षेत्र में सबसे अधिक मत देने का उत्साह देखा गया। टुंडी के एक बूथ पर मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। पूरे विधानसभा में करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ।
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र टुंडी विधानसभा में कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह सात बजते ही बूथों पर मतदाताओं के आने का जो क्रम शुरू हुआ, वह तीन बजे तक चलता रहा। बुंडी के 119 नंबर बूथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीनाथडीह के 467 मतदाताओं ने गांव में विद्युत और सड़क नहीं रहने की वजह से मतदान का बहिष्कार कर दिया। वहीं टुंडी प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनियाडीह, नवादा, जाताखूंटी, कोलहर, झिनाकी सहित अन्य क्षेत्रों में वोट देने के लिए होड़ लगी हुई थी। मतदाताओं का उत्साह ज्यादा था, तो कई जगहों पर पोल धीमा हाे रहा था। झिनाकी बूथ पर बार-बार मतदाता कह रहे थे कि यहां पोल काफी धीरे हो रहा है। इससे अधिकतर लोग वोट देने से वंचित हो जाएगा। इधर, किसी भी गड़बड़ी से निबटने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने ऐसा मोर्चा संभाला था कि परिंदा भी पर नहीं मार सका। खेत से लेकर सड़कों तक सीआरपीएफ ने जाल बुन रखा था। इधर, तोपचांची के बूथ संख्या 159 गोमो बालिका स्कूल तथा बूथ संख्या 166 सुभाष उच्च विद्यालय में ईवीएम में गड़बड़ी होने के बाद दूसरा ईवीएम दिया गया। तोपचांची के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र नेरो, बेलमी, गणेशपुर में जमकर मतदान हुआ।
झामुमोके एजेंट पर एफआईआर दर्ज|टुंडी के40 नंबर बूथ चरवाहा विद्यालय में झामुमो के एजेंट काश तिवारी के पास प्रचार सामग्री मिलने पर पीठासीन पदाधिकारी शुभाशीष पोद्दार ने टुंडी थाने में मामला दर्ज कराया।
राजगंज|नक्सल प्रभावितटुंडी विधानसभा क्षेत्र के दलुडीह पंचायत अंतर्गत पदूमचंद गांव के ग्रामीणों ने इस बार इतिहास रचा है। पहाड़ी, झाड़, जंगल से घिरे उक्त गांव के ग्रामीणों में नक्सलियों का जितना खौफ था, उससे कहीं ज्यादा मतदान कराने आए कर्मियों में खौफ देखा गया। गांव की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पोलिंग पार्टियों की नींद उड़ी हुई थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया पोलिंग पार्टी की धड़कनें तेज होती गईं। हालांकि चुनाव कराने आई फोर्स तथा पेट्रोलिंग पार्टी