पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिबू ने मथुरा के लिए मांगे वोट

शिबू ने मथुरा के लिए मांगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनिज संपदाओं पर है भाजपा की नजर : शिबू

विधायकबनकर ठेकेदारी के नाम कर बाघमारा को लूटने वाले से मुक्ति पाने के लिए सूरज महतो को जिताकर विधानसभा भेजने का काम करें। यहां की समस्याओं को लोग सूरज के सामने रखने का काम करें। अगर वह नहीं सुनता है तो यहां की जनता मुझे पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराने का काम करे। मैं यहां की सारी समस्याओं का समाधान करने की क्षमता रखता हूं। उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने शुक्रवार को छाताबाद मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। प्रत्याशी सूरज महतो ने कहा गुरुजी के आशीर्वाद से टिकट मिला है। जनता एक बार मौका दंे।

चुनावी सभा में शिबू सोरेन का स्वागत करते झामुमो कार्यकर्ता

टुंडी | झामुमोही सभी को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कही। वे दक्षिणी टुंडी कटनिया पंचायत अंतर्गत पतरो मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की चुनावी जीत सुनिश्चित को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ झामुमो ही कर सकता है। इसलिए मथुरा प्रसाद महतो को भारी मतों से जीत दिलाएं। मौके पर मंत्री चंपई सोरेन, रमेश टुडू, प्रभु महतो, फूलचंद किस्कू आदि मौजूद थे।