टुंडी। 14दिसंबर को चौथे चरण के तहत रविवार को होने वाले विधान सभा चुनाव में टुंडी के नक्सल प्रभावित इलाके में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाला लिया है। सीआरपीएफ के 154 बटालियन द्वारा पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह, पोखरिया एवं पीरटांड़ से सटे इलाके में सहायक कमांडेंट प्रवण प्रकाश के नेतृत्व में भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान बारूदी सुरंग से बचाव के लिए खोजी कुत्ता एवं बम निरोधक दस्ता का सहारा लिया जा रहा है।
टुंडी थाना क्षेत्र के सुदूर इलाके में निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान को लेकर 40 हजार सीआरपीएफ, बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।