टुंडी में हाथी का उत्पात
टुंडी. टुंडीके लोधरिया के कोल टोला में एक हाथी ने शनिवार की देर शाम उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शाम को ही उक्त हाथी गांव में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। ग्रामीण रात में मशाल जलाकर निगरानी कर रहे हैं, ताकि रात में हाथी नुकसान नहीं पहुंचा सके।