ज्यादा वोटिंग की चुनौती
टुंडी क्रम सं. (42)
टुंडी सेही दिशोम गुरु शिबू सोरेन का राजनीतिक उदय हुआ था। इस क्षेत्र से झामुमो के ही मथुरा प्रसाद महतो फिर प्रत्याशी हैं, परंतु इस बार भी उन्हें कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. सबा अहमद चुनौती मिल रही है। जानकार इन्हीं दोनों के बीच मुख्य मुकाबला मान रहे हैं। हालांकि आजसू के राजकिशोर महतो और कांग्रेस के भास्कर ओझा ने चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार पैदा कर दिए हैं। मैदान में मौजूद छह अन्य प्रत्याशी कोण बनाने की कोशिश में हैं। क्षेत्र के ढाई लाख से अधिक मतदाता रविवार को वोट डालेंगे। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना जहां प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी, वहीं राजनीतिक दलों की साख भी दांव पर होगी, क्योंकि राजनीतिक रूप से जागरूक इस क्षेत्र के वोटरों काे आदेश काफी मायने रखेगा।
भास्कर प्र ओझा (कांग्रेस), मथुरा प्रसाद महतो (झामुमो), राजकिशोर महतो (आजसू), सबा अहमद (झाविमो), सुरेंद्र शर्मा (भाकपा(माले), अब्दुल रजाक (निर्दलीय) अन्य।