पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुनू केकरो वोट देके जीताये दिही कामवा कौनों नेतवा नाय

नुनू केकरो वोट देके जीताये दिही कामवा कौनों नेतवा नाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नुनू केकरो वोट देके जीताये दिही कामवा कौनों नेतवा नाय करतो। साब अपन खातिर परेशान हो हमनी की करबो अपन-अपन वोट देके घरे बईठ जाय हियो। उक्त बातें मनियाडीह मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर चर्चा करते हुए स्थानीय लोग बतिया रहे थे। मनियाडीह में चाय की एक दुकान पर चुनावी चर्चा तेज थी। तीन-चार युवा तथा पांच-छह बुजुर्ग आपस में बात कर रहे थे। ब्राह्मण समुदाय के एक बुजुर्ग बोले, वोट-सोट तो ठिके हो, बाकी नुनू तोहनी जान लेही कौनो नेतवा जीततो काम नाय करतो। हमनी कते चुनाव आर नेता के देख लेलियो टुंडी में की भेलो। एक युवा कहता है कि नाय काकू आज हमनीक गांवे सड़क नियर बन गेलो आगू कहा रहलो। आर जे बेस नेता होतो ओकरे हमनीक विधायक बनावे के कोशिश करबो। एक दुकानदार से रहा नहीं गया, तो कहने लगा कि हिया के लोग माल (पैसा) लेके अपन-अपन वोटवा बेच दे हो आर कहो कि विकासे नाय भयलो। जब नेतवा पईसा देके वोट खरिदतो तोहिने कौन मुंहे ओकरा से विकास के बात करभी। पहिले अपन-अपन ईमान ठीक कर। मैं बात छेड़ता हूं कि आखिर टुंडी की प्रमुख समस्या क्या है। सभी लोग एक ही बात कहते हैं, हिया के जुवक बाहर कमाये जा हो, खेती के कौनो उपाय नाय हो ई, सब के व्यवस्था जरूरी हो तभी टुंडी के विकास होतो।