बूथ कमेटी के कार्यों का निरीक्षण
टुंडी | पूर्वीटुंडी के शंकरडीह गांव में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें लोकसभा बूथ कमेटी के कार्यों का निरीक्षण करते हुए मजबूती पर जोर दिया गया। इसके अलावे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से महादेव कुंभकार, प्रदीप अग्रवाल, रामप्रसाद महतो आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंजूर मंडल संचालन प्रताप पाल ने किया।