- Hindi News
- सच्चाई को दिखाने के लिए आईने की जरूरत नहीं : मथुरा
सच्चाई को दिखाने के लिए आईने की जरूरत नहीं : मथुरा
टुंडी |सच्चाई कोदिखाने के लिए आईने की जरूरत नहीं पड़ती है। उक्त बातें टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने पूर्वी टुंडी के दलदली, रुपन, चपकिया, कोरैया, दुम्मा, चालधोवा, चुरुरिया आदि गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। महतो ने इस क्रम में झाविमो प्रत्याशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चालनी कभी सूप का दोष नहीं देखा करते। 15 वर्षों तक टुंडी का प्रतिनिधित्व करने के दौरान केवल अपने कुछ खास लोगों का विकास किया। विकास के नाम पर एक भी जनहित का महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया। वे शिक्षा एवं कारा मंत्री रहते हुए भी यहां की पीढियाें को क्या दिया जनता यह भली-भांति जान चुकी है। भाजपा भी सत्ता में रहते हुए भी लोगों को केवल गुमराह करने का काम किया। चुनाव में मुझ पर उंगली उठाने वाले खुद की गिरेबान को झांके। मौके पर तिलक महतो, बाबा मनीर मस्तान, शहादत अंसारी, फूलचंद किस्कू, कामेश्वर सिंह, रामचंद्र मुर्मू मौजूद थे।