पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा में उठेगा राजगंज को प्रखंड बनाने का मुद्दा : राजकिशोर

विधानसभा में उठेगा राजगंज को प्रखंड बनाने का मुद्दा : राजकिशोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी विधायक राजकिशोर महतो जिला सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो ने शनिवार को संयुक्त रूप से लाठाटांड़ से अंकूरा तक बनने वाले पथ का शिलान्यास किया। उक्त पथ का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना अंतर्गत एक करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। मौके पर विधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि राजगंज को प्रखंड बनाने का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे। साथ ही क्षेत्र के हर गांव में डीप बोरिंग कराना मेरा उद्देश्य है। कहा कि सड़क, बिजली, पानी की समस्या जल्द दूर किया जाएगा। जिला सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो ने कहा कि राजगंज से लाठाटांड़ तक सड़क गलीकुल्ही में डीप बोरिंग का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर शंकर किशोर महतो, इंजीनियर अजय रजक, नरेश महतो, दुमदुमी के मुखिया विकास महतो, प्रदीप दे, श्रीकांत राम माहुरी, चानिक मोदक, रिंकू महतो आदि मौजूद थे।

सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी

इससड़क के बनने से लाठाटांड़ से भीतियादह पुल होते हुए उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र अंकूरा, तिलैया, गोरगा, विराजपुर, चुटियारो, सपनपुर, धुधुटांड़ आदि गांव जुड़ेंगे।

विधायक को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन

राजगंजको प्रखंड बनाने की मांग को ले छात्र नवनीत मित्तल ने विधायक को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा। नवनीत ने कहा कि राजगंज प्रखंड बनने की सारी अहर्ताएं पूरी करता है।

पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक।

खबरें और भी हैं...