आजसू नेता ने किया मार्ग का उद्घाटन
कतरास | कतरास-बाघमारापथ से कोलमुरना मार्ग तक नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन गुरुवार को जिप सदस्य सह आजसू नेता सुभाष राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जावेद अंसारी, मो एहसान, संजय राय, बिरजू राय, मानिक महतो, मनोहर राय, विनोद राय, संतोष महतो आदि मौजूद थे। मौके पर सुभाष ने कहा कि मानसिंहकुरबा कोलमुरना के लोगों की मांग पर इस पीपीसी पथ का निर्माण कराया गया। कहा कि खखड़ागढ़ा तक इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से बेहराकुदर, जोगीडीह, कोइरीडीह के लोगों काे अवाजाही में सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि जल्द पूरे मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र के सभी इलाके में जरुरत के अनुसार विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा सड़क के नहीं रहने से बरसात में मरीजों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी।
मिठाईदुकान का उद्घाटन : टुंडी| टुंडीबाजार में कोलहर मोड़ पर मशहूर गोपाल स्वीट्स की ब्रांच का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता प्रदीप कुमार अग्रवाल ने किया।