टुंडी | आगामीविधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित को लेकर झाविमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं टुंडी के पूर्व विधायक डाॅ सबा अहमद ने चुरुरिया, लुकैया, बिसनीपतर, कोकराद सहित कई गांवों का दौरा किया। उनके साथ पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नूनूलाल मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।