पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो का जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

झामुमो का जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगंजद|झारखंड मेंहोने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अगर यूपीए का गठबंधन झामुमो के साथ नहीं हुआ तो भी पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। उक्त बातें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को बर्डस गार्डेन स्कूल, दलुडीह में आयोजित राजगंज जोन के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। महतो ने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो की सीधी टक्कर भाजपा से है। हवा देकर सत्ता हथियाने वाले भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को मजबूत करना होगा। महतो ने कहा कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो झामुमो अकेले 81 विधानसभा में चुनाव लड़कर भाजपा को रोकने का कार्य करेगा। महतो ने कहा कि गठबंधन में फिलहाल झामुमो, कांग्रेस आदि हैं, लेिकन चुनाव मंे भाजपा छोड़ कोई भी पार्टी गठबंधन में शामिल हो सकती है।