प्रदर्शन की सफलता को लेकर दौरा
टुंडी | आगामी23 सितंबर को टुंडी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीपनारायण सिंह ने पुरनाडीह, टुंडी, चरक, कोल्हर आदि क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उनके साथ गौतम दास, सपन ओझा, नवीन सिंह, तारनी तिवारी थे।