वनरोपण कार्य का निरीक्षण
टुंडी | राज्यस्तरीयवन विभाग की टीम ने टुंडी प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण विकास योजनाओं एवं वनरोपण कार्य का निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। टीम सबसे पहले कोलाहीर, लकड़ाखुंदी, विरंची गांव में नवनिर्मित चेक डैम एवं नवाटांड़, मछियारा में वनरोपन कार्य का जायजा लिया। कार्य पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। इसमें मुख्य रूप से डीडी शर्मा, मुख्य वन संरक्षक एसडी गायकवाड, आनंद मोहन शर्मा, वन संरक्षक, डीएफओ सतीश चंद्र राय, टुंडी रेंजर राजेंद्र राम आदि मौजूद थे।