पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा झाविमो : सबा

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा झाविमो : सबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडविकास मोर्चा को भाजपा की बी टीम कहने वाले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद सी ग्रेड मुख्यमंत्री हैं। राज्य को ग्रेड का मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह चला रहे हैं। हेमंत सोरेन सिर्फ एक कठपुतली हैं। उक्त बातें मंगलवार को झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष डाॅ सबा अहमद ने राजगंज में पत्रकारों से कहीं। डाॅ सबा ने कहा कि झाविमो 81 विधानसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। कोई पार्टी गठबंधन करना चाहे, तो उसका स्वागत है। बशर्ते गठबंधन का नेता पहले तय करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आजसू, तृणमूल कांग्रेस आदि गठबंधन की बात कर रहे हैं, लेकिन बात से नहीं पहले गठबंधन का नेता तय होगा तभी बात बनेगी। डाॅ सबा ने कहा कि 10 वर्षों में टुंडी विधानसभा का विकास का पहिया बिल्कुल थम सा गया है। टुंडी विधायक सिर्फ अपना तथा अपने परिवार के विकास में व्यस्त हैं। टुंडी का विकास के लिए जनता इस बार मुझे मौका जरूर देगी।

राजगंज में झाविमो की बैठक में मौजूद डाॅ सबा अहमद।