हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक
टुंडी | टुंडीप्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें पीएम के घोषित स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे शिक्षा विभाग के बीईईओ सुनेश्वर चौधरी ने विभागीय असैनिक कार्यो की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी दी। टुंडी में इस वर्ष कम बारिश के बावजूद अब तक रवि फसल की बुआई के एवज में सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा बीज की विभिन्न प्रजाति, खाद उपलब्ध नहीं होने पर उपस्थित सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया। अध्यक्षता प्रमुख भवानी देवी संचालन डीपीआरओ रविशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि बाबा गोपाल पांडेय, पशुपालन पदाधिकारी सिद्दीक अंसारी, सीडीपीओ विमला देवी, बीईईओ सुनेश्वर चौधरी, इनयात कलीम, रघुमंडल, अंजला देवी थे।