पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विसर्जन करने जा रहे लोगों से मारपीट, तनाव

विसर्जन करने जा रहे लोगों से मारपीट, तनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी |उग्रवाद प्रभावित पश्चिमी टुंडी क्षेत्र स्थित सर्रा में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक समुदाय द्वारा विसर्जन करने जा रहे जुलूस को जबरन रोक कर पहले तो बाजा बंद करवाया। इससे भी संतुष्टि नहीं हुई तो विसर्जन में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई। फिर प्रतिमा को भी तोड़ दिया। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा टुंडी पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मूर्ति विसर्जन नहीं हो पाया था।

खबरें और भी हैं...