पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल समस्या पर सरकार को आगाह कर दिया हूं : राजकिशोर महतो

पेयजल समस्या पर सरकार को आगाह कर दिया हूं : राजकिशोर महतो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडीविधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि गर्मी के पूर्व पेयजल समस्या पर मैं जिला प्रशासन एवं सरकार को इस मामले में आगाह कर दिया हूं। उम्मीद है कि जल्द ही प्रशासन इस पर पहल कर जल्द निदान करेगा। वैसे टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची के गोरगोरो एवं बृहद चरकोनिया तालाब के अलावा पश्चिमी टुंडी के जीतपुर, नवादा, मनियाडीह, जाताखुटी एवं सर्रा आदि इलाकों में जल्द ही पेयजल समस्या का हल होगा। इन क्षेत्रों में करोड़ों की लागत से मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना सरजमीं पर क्रियान्वित होगी। वैसे जरूरत पड़ी तो विधायक मद की राशि से भी पेयजल समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टुंडी के धरातल पर जल्द ही पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा। राजकिशोर महतो ने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि मेरे कार्यकाल में टुंडी का इलाका शिक्षा के क्षेत्र में एक माॅडल के रूप में पहचान बने। वहीं यहां के युवा को पॉलिटेकनिक की पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़े। इसको लेकर मैं काफी चिंतित हूं। मौके पर उनके साथ जिला विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो भी थे।

राजकिशोर महतो।

खबरें और भी हैं...