टुंडी | पूर्वीटुंडी के लटानी गांव में अहले सुबह शंकर भोक्ता के तीन वर्षीय पुत्र राहुल भोक्ता की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि अन्य बच्चों के साथ सुबह खेलने के क्रम में सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजनों आसपास के लोगों की चीत्कार से पूरे गांव में शौक का माहौल है।