आजसू संगठन को मजबूत बनाने को ले बैठक
टुंडी|टुंडी थानाक्षेत्र के 25 पंचायतों में आजसू संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बैठक टुंडी डाक बंगला में हुई। बैठक में आने वाले समय में हरेक पंचायत मे एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर पंचायत स्तर पर आजसू का संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से टुंडी प्रखंड आजसू संगठन प्रभारी हरधर महतो, केन्द्रीय सदस्य दिनेश राय, मंगल प्रसाद महतो, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।