प्रेरक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
टुंडी | टुंडीप्रखंड सभागार में साक्षर भारत कार्यक्रम अंतर्गत पांच दिवसीय प्रेरक प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार से हुआ। इसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपनारायण शर्मा ने किया। इसमें कई बिंदुओ पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड प्रबंधक अवधेश कुमार सिंह, भागीरथ सिंह, गिरधारी महतो ने कई प्रकार की जानकारियां बारी-बारी से दीं। कार्यक्र्म को सफल बनाने में दशरथ ठाकुर, मुमताज अंसारी, गंगाधर दास, सिकंदर अंसारी, रवींद्रनाथ पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।