पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता संग्रह का हुआ विमोचन

कविता संग्रह का हुआ विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | टुंडीप्रखंड क्षेत्र के रतनपुर स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के पूर्व व्यायाख्ता सह स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य अरूप कुमार मिश्रा द्वारा लिखित खोरटा कविता संग्रह पुस्तक का विमोचन किया। सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि झारखंड की खोरटा भाषा आज हर क्षेत्र में अहम योगदान निभा रही है। श्री मिश्रा द्वारा लिखित श्तोर खतिरश पुस्तक में लिखी कविता हर किसी के हृदय के लिए मरस्पर्शी है। मौके पर विद्यालय के सचिव शरत दुदानी, प्राचार्य सुरेश प्रसाद, प्रतिनिधि संजीव मिश्रा, राजेश सिंह सहित विद्यालय परिवार के अाचार्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे। वहीं सांसद ने रतनपुर कार्यक्रम के उपरांत टुंडी प्रखंड सभागार में साक्षर भारत कार्यक्रम में शिरकत कर कई बिंदुओं पर अपने विचार दिए।