पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी ने सौतन को नहीं अपनाया, तो पति ने की खुदकुशी

पत्नी ने सौतन को नहीं अपनाया, तो पति ने की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | तीनबच्चों के पिता ने दूसरी शादी कर ली, पर पहली प|ी ने सौतन को घर में रखने से इनकार कर दिया। इससे दुखी होकर पति ने जहर खाकर जान दे दी। यह मामला टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर का है। कार्तिक रजक (30) ने मंगलवार देर रात सल्फास की गोलियां खा ली थीं। बुधवार सुबह पता चला, तो परिजन उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे। वहां इलाज के दौरान बुधवार को कार्तिक की मौत हो गई।

मिसकॉलसे मचा कोहराम : कार्तिकके फोन पर आए एक मिसकॉल से उसका परिचय पलामू की एक युवती से हुई। फोन पर बात बढ़ी, फिर मुलाकात हुई। कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली। कार्तिक दूसरी प|ी को लेकर घर पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया। पहली प|ी ने सौतन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बात टुंडी थाने तक पहुंची। पंचायती हुई। दूसरी प|ी के परिजनों को पलामू से बुलाया गया। कार्तिक थाने में बार-बार कह रहा था कि अगर दूसरी प|ी उसके साथ रही, तो वह भी जीवित नहीं रहेगा। पर आखिरकार उसे परिजनों के साथ पलामू भेज दिया गया। उसी रात कार्तिक ने अपने कहे को सच कर दिया।