विजयी प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत
टुंडी | पूर्वीटुंडी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, फतेहपुर के मैदान में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद (बाल संमागम) प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजकिशोर महतो ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहबर्धन किया। विजयी प्रतिभागियों को विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।