पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज की बुराइयों को मिटाने का संकल्प

समाज की बुराइयों को मिटाने का संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | बरवाटांड़गांव के विद्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय तेली साहू महतो महासभा की बैठक हुई। बैठक में पिछले दिनों प्रदेश कमेटी एवं जिला कमेटी द्वारा टुंडी प्रखंड के लोगों की उपेक्षा किए जाने पर निंदा की गई। बैठक मंे निर्णय लिया गया कि समाज की बुराइयों को मिटाने के संकल्प के साथ उपेक्षित लोगों को साथ में लेकर चलना है। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम तक पहुंचाना है। बैठक की अध्यक्षता भोला महतो ने की, जबकि संचालन समाजसेवी कंठीलाल मंडल ने किया। बैठक में शंकर महतो, गुहीराम महतो, बालेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, गिरधारी महतो, दुर्गा साव मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...