पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव : राजकिशोर

खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव : राजकिशोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडीउच्च विद्यालय खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय बाल समागम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मौके पर टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

शिक्षा प्रेमी स्वर्गीय बिनोद बाबू कहते थे पढ़ो और लड़ो। इसके लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इस क्रम में विधायक महतो ने एक सौ मीटर दौड़, पचास मीटर बाधा दौड़, जलेबी दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, विज्ञान प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बीईईओ भिखन प्रसाद वर्मा, बीडीओ एमपी यादव, सीओ गुलजार अंजुम, जिला विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य दिनेश राय सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूद रही।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते विधायक।

खबरें और भी हैं...