पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टुंडी में बिना राशन दिए ही कर दी जाती है कार्ड की इंट्री

टुंडी में बिना राशन दिए ही कर दी जाती है कार्ड की इंट्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यसुरक्षा अधिनियम के तहत बिना खाद्यान्न दिए ही लोगों के राशन कार्ड में चढ़ा दिया जाता है। पश्चिमी टुंडी क्षेत्र के पलमा गांव के दर्जनों ऐसे लोगों का राशन कार्ड देखने को मिला, जिसके नाम माह फरवरी का राशन दे दिए जाने की इंट्री है। जबकि सच्चाई तो यह है कि जनवरी माह का राशन देकर जनवरी और फरवरी दोनों माह का राशन दिए जाने की इंट्री जन वितरण दुकानदार द्वारा कर दिया गया। जबकि फरवरी माह का राशन का जन वितरण दुकानदार द्वारा गोदाम से उठाव भी नहीं हुआ है। इस तरह एक माह के राशन की हेरा-फेरी दुकानदार द्वारा कर दी गई। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव से शिकायत की गई तो कार्ड की इंट्री देख कर प्रखंड विकास पदाधिकार भी भौंचक रह गए। उनके द्वारा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्र देक कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है

खबरें और भी हैं...