कुएं से मिली युवक की लाश
टुंडी. टुंडीथाना से महज तीन किलोमीटर दूरी पर कोलहर गांव के प्रेम बास्की के दामाद का शव कुएं से बरामद किया गया। बताया जाता है कि हजारीबाग के लाठे गांव निवासी आशीष मरांडी (27) चार दिन पहले कोलहर गांव में ससुराल आया था। इसी बीच वह दो दिनों से गायब था। आज कुछ बहेलियो की नजर उस कुएं पर पड़ी तो दुर्गंध के साथ लाश नजर आई। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों के सहयोग से लाश को कुएं से बाहर न्किाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशीष की मौत शराब के नशे से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है।