डाॅ सबा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
टुंडी. झारखंडविकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं टुंडी के पूर्व विधायक डाॅ सबा अहमद ने विधानसभा चुनाव में जीत को सुनिश्चित को लेकर टुंडी के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। टुंडी क्षेत्र के लछुरायडीह, बरवाटांड़, ओझाडीह, कदैयां, राजाभीठा आदि पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क करते हुए राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई। पिछले चुनाव में महज नौ सौ वोटों से झारखंड मुक्ति मोर्चा से शिकस्त खाई थी। इस दौरे में उनके साथ जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा आदि मौजूद थे।