पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाॅलिटेक्निक काॅलेज बनने की प्रक्रिया पर लगा ग्रहण, लोगों में निराशा

पाॅलिटेक्निक काॅलेज बनने की प्रक्रिया पर लगा ग्रहण, लोगों में निराशा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | दक्षिणछोर खिड़की टोला में चुनाव के पूर्व दिशम गुरु शिबू सोरेन तथा तत्कालीन कई मंत्रियों द्वारा पाॅलिटेक्निक काॅलेज की आधारशीला रखे जाने के बाद अब वन विभाग द्वारा उक्त भूमि को अपनी भूमि बताकर अड़चन लगाए जाने पर पाॅलिटेक्निक काॅलेज बनने की प्रक्रिया पर ग्रहण लग गया है। अब टुंडी के लोगों में जगी आस पर निराशा है। हालांकि टुंडी सीओ गुलजार अंजुम ने बताया कि शीघ्र अन्य जगह पर स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया का निर्देश संबंधित राजस्व कर्मचारी को दिया गया है।