पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पिकेट के लिए स्थल चयन का निर्देश

पुलिस पिकेट के लिए स्थल चयन का निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | टुंडीप्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में अब संचार क्रांति का जाल फैलाया जाएगा। इसी कड़ी के तहत टुंडी के कई इलाकों में सरकार के निर्देश पर टुंडी अंचल अधिकारी गुलजार अंजुम ने स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभ में टुंडी के नक्सल प्रभावित पोखरिया पुलिस पिकेट, दक्षिणी टुंडी के बेगनरिया पुलिस पिकेट के अलावे सर्रा गांव की घनी आबादी के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड के द्वारा आने वाले समय में टावर लगाकर संचार का जाल बिछाया जाएगा। इसके अलावे टुंडी के कई अति संवेदनशील क्षेत्रों में भी टावर लगाने का स्थल चयन की प्रक्रिया कर इसकी सूचना अंचल में देने की निर्देश अंचलाधिकारी द्वारा दिया गया है।