पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 300 मरीजों की जांच

शिविर में 300 मरीजों की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | पश्चिमीटुंडी की मनीयाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में पुलिस एवं जनता के बीच आपसी सामंजस्य बनाने को लेकर सीआरपीएफ की बटालियन के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया एवं कई सामग्री बांटी गई। डॉक्टर संजय रजक द्वारा 300 रोगियों को इलाज कर नि:शुल्क दवा दी गई। वहीं उप कामन्डेंट नवीन राणा, सहायक कमानडेंट प्रणव प्रकाश के द्वारा 70 पीस साड़ी, 70 पीस लूंगी, 70 मच्छरदानी, 200 बर्तन, 20 सेट स्कूली सामग्री तथा अन्य सामान बांटे गए। मौके पर मारोति पांडे, नवीन पांडे मौजूद थे।